अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Himachal में भयानक भूस्खलन, पेड़ गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

On: March 31, 2025 3:16 PM
Follow Us:
Himachal
---Advertisement---

कुल्लू- Himachal के कुल्लू जिले के मणिकरण में रविवार शाम गुरुद्वारे के पास भूस्खलन हुआ और एक बड़ा पेड़ गिर गया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना शाम करीब पांच बजे हुई। उस समय गुरुद्वारे के सामने सड़क किनारे कई लोग बैठे हुए थे।

सावधान! देशभर में 103 दवाओं के सैंपल फेल, Himachal में बनी 38 दवाएं; अलर्ट किया गया जारी

जानकारी के अनुसार, पहाड़ी से मलबे के साथ एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। मृतकों में सड़क किनारे खड़ा एक रेहड़ी संचालक, एक सूमो गाड़ी में सवार दो लोग और तीन पर्यटक शामिल हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Himachal स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत का माहौल

Himachal, कुल्लू के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) अश्वनी कुमार ने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की जान गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रही हैं।

पहाड़ी से भूस्खलन के कारण Himachal कुल्लू को मणिकरण से जोड़ने वाली सड़क जाम हो गई है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने हालात को संभालने के लिए मणिकरण से पहले ट्रैफिक रोक दिया है, ताकि स्थिति और न बिगड़े। यह हादसा मणिकरण जैसे व्यस्त और धार्मिक स्थल पर होने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!