अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सावधान! देशभर में 103 दवाओं के सैंपल फेल, Himachal में बनी 38 दवाएं; अलर्ट किया गया जारी

On: March 31, 2025 3:10 PM
Follow Us:
Himachal
---Advertisement---

Himachal सोलन- देशभर में बनी 103 दवाओं के सैंपल फेल साबित हुए है। जिसमें से 38 दवाईयां Himachal में बनी है। जिसको लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) व स्टेट ड्रग अथॉरिटी ने ड्रग अलर्ट जारी किया।

Himachal Pradesh सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी बढ़ाई

इन दवाईयों में से सर्दी, खांसी, जुकाम, एलर्जी व दर्द निवारण सहित विटामिन व हृदय रोग के लिए प्रयोग होने वाली दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। खराब पाई 38 दवाओं का उत्पादन Himachal के उद्योगों में हुआ है। वहीं, उत्तराखंड में 11, गुजरात और पंजाब की नौ-नौ दवाएं गुणवत्ता की कसौटी पर खरी नहीं उतरीं।

बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, असम, व तमिलनाडु के उद्योगों में बनी दवाओं के सैंपल भी फेल हुए हैं। वहीं, सीडीएससीओ के अलर्ट में 47 दवाओं के सैंपल फेल हुए, इसमें 21 दवाएं हिमाचल में बनी हैं। स्टेट ड्रग अथॉरिटी के अलर्ट में देशभर की 56 दवाओं की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई।

इसमें Himachal में बनी 17 दवाएं शामिल हैं। सीडीएससीओ ने सभी राज्यों के दवा नियंत्रकों को सूची जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पंजाब के फिल्लौर के उद्योग में बना अजिथ्रोमाइसिन ओरल खराब पाया है। एल्बेंडाजोल, एमोक्सिसिलिन, पेरासिटामोल एंड डिक्लोफिनेक, लिवोसिट्राजिन, कैल्शियम विद विटामिन डी3, फालिक एसिड सहित अन्य कई ऐसी नामचीन दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं।

Himachal 47 दवाओं के सैंपल फेल हुए, इसमें 21 दवाएं हिमाचल में बनी 

रिपोर्ट में पाया गया है कि अधिकतर दवाओं में धूल के कण मिले हैं। वहीं मिस ब्रांडेड यानी लेवल में भी गलतियां मिली हैं। बताई मात्रा के अनुरूप भी दवा में सामग्री नहीं डाली है। कुछ दवाएं नकली भी पाई जा रही हैं। वेबसाइट पर बैच के साथ जानकारी अपलोड सीडीएससीओ ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए दवाओं की जानकारी संबंधित बैच के साथ वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। संबंधित राज्यों के दवा नियंत्रकों द्वारा अब खराब दवाओं को बाजार से वापस मंगवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!