अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Health Minister ने यमुनानगर के नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

On: April 23, 2025 9:24 PM
Follow Us:
Health Minister
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा की Health Minister कुमारी आरती सिंह राव ने बुधवार को यमुनानगर के नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जन से अस्पताल में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, वहां मौजूद स्टाफ, उपलब्ध उपकरणों व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया।

Health Minister  ने मरीजों से भी बात की और उनसे वहां दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बाद में उन्होंने बताया कि यहां आने वाले मरीज अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं से संतुष्ट हैं और उन्हें उचित उपचार, दवाइयां, टेस्ट व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

Health Minister ने ट्रॉमा सेंटर, स्त्री रोग विभाग, शिशु रोग विभाग, डिलीवरी रूम, महिला सर्जिकल वार्ड, आईसीयू, प्राइवेट वार्ड, ब्लड बैंक, स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट, एएनएल रूम, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम तथा पंचकर्म चिकित्सा प्रणाली सहित लगभग सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने अस्पताल के सभी विभागों के उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किए तथा उपस्थित चिकित्सकों व स्टाफ के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए Health Minister कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश में 561 चिकित्सकों की भर्ती की गई है, जिसमें से यमुनानगर में 12 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 777 नए चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी।

Health Minister इस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है तथा इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई 

उन्होंने कहा कि इस तरह के औचक निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर पहुंचकर यह पता लगाना है कि कहीं कोई कमी या आवश्यकता है या नहीं, ताकि उस पर समुचित तरीके से काम किया जा सके।

शौचालयों की सफाई के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है तथा इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। अस्पताल भवन की टाइलें गिरने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता से फोन पर बात की तथा तुरंत मरम्मत करवाने तथा ट्रॉमा सेंटर का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जल्द ही और सुरक्षा गार्ड रखे जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!