अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘वो सिर्फ अपना चेहरा चमकाने आते हैं…’ BPSC अभ्यर्थियों ने किया खान सर का विरोध

On: December 28, 2024 11:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन के 11वें दिन शुक्रवार को मशहूर शिक्षक खान सर एक बार फिर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने मंच से छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी और सरकार से समाधान की मांग की। हालाँकि, इस बार उन्हें छात्रों के एक वर्ग के कड़े विरोध का भी सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने खान सर पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ अपनी छवि चमकाने के लिए आंदोलन में आते हैं।

 

 

 

 

BPSC छात्र ने कहा कि खान सर इस आंदोलन को हाईजैक करना चाहते हैं और इसे अपनी पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। जब छात्रों ने मंच पर उनके खिलाफ नारे लगाए तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई और खान सर को मंच छोड़कर जाना पड़ा। विरोध के बावजूद खान सर ने मंच से बोलते हुए कहा कि वह छात्रों के साथ खड़े हैं और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। उन्होंने प्रशासन पर छात्रों को भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया। खान सर ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में नारा लगाया, “एक ही नारा, एक ही नाम, रीएग्जाम-रीएग्जाम।” खान सर ने मंच से साफ कर दिया कि आंदोलन की फंडिंग की जांच के लिए सरकार से कहा जा सकता है। इससे पहले भी खान सर BPSC छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उस वक्त भी प्रदर्शन के दौरान विवाद बढ़ गया था, जिसके चलते उन्हें थाने जाना पड़ा था। तनावपूर्ण माहौल के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!