Haryana Weather News : मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें, ताकि अधिक बारिश से फसलों को नुकसान न हो। साथ ही, आम नागरिकों को तेज हवाओं और बारिश के दौरान सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम और अधिक बिगड़ सकता है।
Haryana Weather News : सिरसा में सबसे अधिक, यमुनानगर में सबसे कम बारिश
भारतीय मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 के पहले पखवाड़े में हरियाणा के सिरसा जिले में सामान्य से 908% अधिक बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे ज्यादा है। इसके विपरीत, यमुनानगर जिला सबसे कम वर्षा वाला रहा, जहां सामान्य से 96% कम बारिश हुई। हिसार जिले में भी सामान्य से 499% अधिक वर्षा हुई, जो एक नया रिकॉर्ड है।
Haryana Weather News : राज्य के 9 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा
जुलाई के पहले 15 दिनों में हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और सिरसा जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं, 13 जिले जैसे अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।
Haryana Weather News : 18 जुलाई तक भारी बारिश के आसार, फिर हो सकती है कमी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में 20 जुलाई तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। उत्तरी राजस्थान पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से 15 से 18 जुलाई तक राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी, उत्तरी और मध्य जिलों में बारिश की तीव्रता बनी रहेगी। इसके अलावा, 18 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद मानसून टर्फ के हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने से कुछ समय के लिए बारिश में कमी आ सकती है।

