अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं और बारिश से गर्मी से राहत

On: May 30, 2025 12:25 PM
Follow Us:
Haryana Weather
---Advertisement---

Haryana Weather : पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार को हरियाणा के दक्षिणी जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा। भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, एनसीआर व दिल्ली में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इन इलाकों में बादलों की आवाजाही लगातार बनी रही, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में गर्म हवाएं और उमस बनी रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Haryana Weather : पूर्वी हवाओं ने रोकी गर्मी की बढ़त, तापमान सामान्य से नीचे

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, पिछले कई दिनों से पूर्वी हवाओं के चलते तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही है। वीरवार को नौतपा के पांचवें दिन भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। कुछ स्थानों पर तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट, जबकि अन्य स्थानों पर 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस समय हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे रहा है।

Haryana : सीएम नायब सैनी परशुराम जयंती में होंगे शामिल, रोहतक में लगा छह एकड़ का वाटरप्रूफ पंडाल

 

Haryana Weather : नए पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के बाद 30 मई को एक और नया विक्षोभ सक्रिय होगा और उसके बाद 2 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इन प्रणालियों के असर से आगामी दिनों में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। इससे झुलसाने वाली गर्मी और लू से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी के साथ तापमान में गिरावट बनी रह सकती है।

 

बारिश का ब्योरा
भिवानी-0.5 एमएम
चरखी दादरी-20.5 एमएम
गुरुग्राम-4.0 एमएम
पलवल-1.5 एमएम
रेवाड़ी-6.5 एमएम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!