Haryana Weather News : हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक से दो दिन में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। हालांकि, प्रदेश में मानसून की एंट्री हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक वह पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। शुक्रवार को भी कई जिलों में केवल हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।
Haryana Weather News : पश्चिमी विक्षोभ से मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून की एंट्री मंगलवार को हो चुकी थी। बुधवार को सक्रिय हुए विक्षोभ के चलते पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में मानसून पहुंच चुका है। हालांकि बाकी जिलों में अभी भी मानसून की प्रतीक्षा बनी हुई है।
Haryana News : हिसार एयरपोर्ट से अब जयपुर, अहमदाबाद और जम्मू की सीधी उड़ानें, सीएम सैनी ने किया ऐलान
Haryana Weather News : कम दबाव का क्षेत्र कमजोर, बारिश में आई कमी
पिछले एक सप्ताह से गुजरात क्षेत्र में बने कम दबाव के कारण मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के दक्षिण में बनी हुई थी, जिससे इन क्षेत्रों में कुछ बारिश देखने को मिली। लेकिन अब यह कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ चुका है, जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। ऐसे में लोगों को मानसून की जोरदार बारिश का अभी और इंतजार करना पड़ रहा है।
Haryana Weather News : 28 जून से फिर सक्रिय होगा मानसून, येलो अलर्ट जारी
28 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसका असर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बारिश की गतिविधियों पर पड़ेगा और मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों को भी कवर कर लेगा। इसके प्रभाव से 28 से 30 जून तक और जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून टर्फ हरियाणा व एनसीआर पर बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

