Haryana weather : ओलावृष्टि, वर्षा और तेज हवा के बाद वीरवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। शुक्रवार को उत्तर हरियाणा के मौसम में नरमी रहेगी, लेकिन दक्षिण में गर्मी बढ़ेगी। उत्तर हरियाणा के जिलों में वर्षा की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में लू चल सकती है।
Haryana weather : कुछ जिलों में वर्षा, कुछ में लू का असर
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से शुक्रवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं, दक्षिण हिस्से के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और जींद में लू चल सकती है।
Haryana Weather Report : इन 13 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें
Haryana weather : 24 मई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
24 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज हवाएं और वर्षा की संभावना बन रही है। इसके प्रभाव से 25 और 26 मई को पूरे प्रदेश में मौसम एक जैसा रह सकता है, जिससे तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
Haryana weather : 27 साल में पहली बार ऐसा मई
मौसम विभाग के अनुसार, यह 27 साल बाद पहली बार है जब मई के महीने में इतने बड़े स्तर पर मौसमी परिवर्तन लगातार देखने को मिले हैं। इससे पहले 1998 में इस प्रकार की मौसमी गतिविधियां दर्ज की गई थीं। इस बार मई में आंधी-तूफान, वर्षा, भीषण गर्मी, ओलावृष्टि और बूंदाबांदी—सभी प्रकार के मौसम देखने को मिले हैं। इस महीने में अब तक पांच बार तेज आंधी का सामना लोगों को करना पड़ा है और संभावना है कि मई के अंत तक यह घटनाएं जारी रह सकती हैं।

