अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather : बर्फीली हवाओं से कई जिलों का पारा जमाव बिन्दु के निकट

On: January 15, 2026 5:21 PM
Follow Us:
Weather Update
---Advertisement---

Haryana Weather : हिसार : हरियाणा में मौसम विभाग की रैड अलर्ट की चेतावनी के चलते ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। हरियाणा के कई क्षेत्रों में बर्फीली हवाओं के कारण विंड चिल्ड फैक्टर बना हुआ है। भयंकर ठंड, शीत लहर और कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार को रोक दिया है। इसका असर रेल व सडक़ मार्ग पर पड़ रहा है। हरियाणा के 3 जिलों में रात्रि पारा जमाव बिन्दू के निकट पहुंच गया है।

सोनीपत में 0.4, हिसार में 0.5 और गुरुग्राम में 0.8 डिग्री सैल्सियस रात्रि तापमान रहा। नारनौल मैं 1, भिवानी में 1.2, महेन्द्रगढ़ में 1.4 डिग्री सैल्सियस रात्रि तापमान रहा। अम्बाला, हिसार सहित 6 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही। सबसे ज्यादा भयंकर ठंड अम्बाला में रही जहां 10 डिग्री सैल्सियस से नीचे दोपहर का तापमान रहा। मौसम विभाग ने वीरवार को लेकर ऑरैंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों अनुसार हरियाणा में कोल्ड-डे की स्थिति 6 जिलों में रही। अम्बाला में जहां 9 डिग्री सैल्सियस रहा, वहीं करनाल में 10.2, कैथल में 10.8, पानीपत में 11.3, जींद में 12.8, सोनीपत में 12.9, हिसार में 13.2 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। मौसम विशेषज्ञ डा. चन्द्र मोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर लगातार बर्फबारी जारी है। हिमालय की हिमाच्छादित शिखरों से आने वाली ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया है। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में पिछले दो-तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बन्नी माता मंदिर से लौट रहा था परिवार, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, लड़की की मौत

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Leave a Reply