अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather : अंबाला, पलवल समेत 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

On: August 23, 2025 10:25 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

Haryana Weather :  24 अगस्त को हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद और रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश होने के आसार हैं। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इन 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Haryana Weather : 25 अगस्त: फिर बढ़ेगा बारिश का असर, 5 जिलों में अलर्ट

 

25 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद और कैथल में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इस दिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Haryana : भिवानी में शिक्षिका मनीषा का अंतिम संस्कार हुआ, डीजीपी बोले- सीबीआई जल्द शुरू करेगी जांच

Haryana Weather : 26 अगस्त: हरियाणा के 9 जिलों में अलर्ट, बारिश रहेगी जारी

 

26 अगस्त को यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Haryana Weather : बारिश की संभावना जिलेवार, अलर्ट पर नजर बनाए रखें

इस दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 50 से 75 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और राहत टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!