अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana School Closed: हरियाणा में कब से पड़ेंगी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां? यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

On: May 20, 2026 4:18 PM
Follow Us:
Schools Closed
---Advertisement---

Haryana School Closed : भारत में इस समय गर्मी का पारा तेजी से ऊपर जा रहा है, जिस कारण हर राज्य में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में गर्मी के बढ़ते पारे को देख मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बीच आज यानी 20 मई बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस में बैठक में राज्य के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों (समर वेकेशन) को लेकर तारीखों पर निर्णय लिया जा सकता है.

गर्मी से जीना हो गया मुश्किल
बीते कुछ हफ्तों से हरियाणा समेत देश के अलग-अलग राज्यों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, उससे न सिर्फ माता-पिता बल्कि छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई राज्यों में अभी स्कूल बंद नहीं हुए हैं, ऐसे में सुबह स्कूल जाना और दोपहर को कड़कती धूप में वापस आना बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक बन सकती है. कई मीडिया रिपोर्ट में देखा गया कि माता-पिता बच्चों की सेहत को लेकर परेशान हैं और स्कूलों की जल्द से जल्द छुट्टी पड़ने को लेकर बात कह रहे हैं.

शिक्षा विभाग ने सौंपा CM सैनी को रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाक्षा शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मौसम की स्थिति, स्कूलों के संचालन और संभावित लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है. इसी रिपोर्ट आधार पर स्कूलों में समय में बदलाव, छुट्टियों कब शुरू होगी इसकी घोषणा और अन्य फैसले लिए जा सकते हैं.

कब पड़ सकती हैं स्कूल की छुट्टियां?
आमतौर पर, हरियाणा भर के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां जून के पहले हफ्ते में शुरू हो जाती हैं, हालांकि, इस बार तापमान में असामान्य वृद्धि के कारण, सरकार छुट्टियों की घोषणा पहले कर सकती है. संभावना है कि सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों के लिए एक समान आदेश जारी किया जा सकता है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply