अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana police News-पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी : मनचाही जगह ले सकेंगे पोस्टिंग

On: May 4, 2026 6:37 PM
Follow Us:
Haryana police News-
---Advertisement---

Haryana police News-चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस विभाग में अब कांस्टेबलों के ट्रांसफर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने
तैयारी शुरू कर दी है और जिला-वार खाली पदों का पूरा डेटा जारी कर दिया गया है, ताकि पुलिस कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए उपलब्ध सीटों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 24 जिला पुलिस और हरियाणा आर्म्ड पुलिस (HAP) में कुल 5200 से अधिक पद खाली हैं। हालांकि इनमें 3 जिले ऐसे हैं, जहां कोई भी सीट खाली न होने के कारण कोई भी पुलिस कर्मचारी चाहकर भी वहां ट्रांसफर नहीं करवा पाएगा. ये जिले रोहतक, चरखी दादरी व हांसी है। सबसे ज्यादा खाली पद जो हैं वे फरीदाबाद और सोनीपत में हैं। यहां 600-600 सीटें रिक्त हैं, इसके अलावा झज्जर में 550 और HAP में 555 सीटें खाली हैं।

जिला-वार खाली पदों का विवरण :
नूंह – 70
जींद – 150
गुरुग्राम – 150
पलवल – 100
भिवानी – 300
पंचकूला – 50
रेवाड़ी – 250
कैथल – 100
फरीदाबाद – 600
नारनौल – 250
पानीपत – 200
सोनीपत – 600
झज्जर – 550
करनाल – 200
अंबाला – 200
हिसार – 200
डबवाली – 100
यमुनानगर – 200
फतेहाबाद – 100
रोहतक – 0
कुरुक्षेत्र – 200
सिरसा – 75
HAP – 555

वहीं, हाल ही में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए पुरुष और महिला कांस्टेबलों के लिए जिलों के अलॉटमेंट की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार बैच नंबर 91, 92 और 93 के अभ्यर्थियों के लिए डेटा सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply