Haryana Police ने ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत 23 दिनों में 6011 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 1735 कुख्यात अपराधी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई से अपराधियों में डर और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। फतेहाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में अवैध हथियार और इनामी अपराधी भी पकड़े गए हैं।
वर्दीवालों का जलवा इंटरनेशनल गेम्स में – Haryana Police छा गई, जीते “6 गोल्ड, 9 सिल्वर
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस पूरे मिशन मोड में अपराध को खत्म करने के लिए काम कर रही है। 27 नवंबर को 79 खतरनाक अपराधियों और 297 अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। लगातार की जा रही कार्रवाई से अपराधियों में डर बढ़ा है और आम जनता में सुरक्षा व भरोसे की भावना और मजबूत हुई है। फतेहाबाद पुलिस ने आदतन अपराधी रोहित उर्फ रोनी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 बोर पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। रोहित पर 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

