अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana को बड़ी सौगात: हिसार से चंडीगढ़-धर्मशाला के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

On: June 4, 2025 11:31 AM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

Haryana News : हिसार एयरपोर्ट के निदेशक प्रशांत फुलमरे ने बताया कि हिसार से धर्मशाला के लिए हवाई सेवा शुरू की जानी है। हर बुधवार को हिसार से धर्मशाला वाया चंडीगढ़ और सोमवार व शुक्रवार को दिल्ली से चंडीगढ़ वाया हिसार हवाई सेवा का संचालन किया जाएगा। एलायंस एयर की वेबसाइट पर 9 जून से चंडीगढ़ की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे जल्द सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Haryana News : हिसार से चंडीगढ़ की फ्लाइट का टाइम और किराया

हिसार से चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में दो दिन—सोमवार और शुक्रवार को—शाम 4:55 बजे फ्लाइट रवाना होकर 5:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। एलायंस एयर की वेबसाइट पर प्रति यात्री किराया ₹1724 दिखाया गया है। हालांकि धर्मशाला के लिए बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। इससे यात्रियों में थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

 

Haryana News : डीजीसीए की अनुमति का इंतजार जारी

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अभी डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने एलायंस एयर की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू होने को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया। उनका कहना है कि जब तक डीजीसीए से स्वीकृति नहीं मिल जाती, तब तक सेवा की आधिकारिक घोषणा नहीं की जा सकती। यदि अनुमति मिलती है, तो 6 जून से फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी।

 

Haryana CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज नेहरू को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Haryana News : फिलहाल अयोध्या और दिल्ली के लिए चल रही उड़ानें

फिलहाल हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं। शुक्रवार और रविवार को अयोध्या के लिए फ्लाइट जाती है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को हिसार से हवाई सेवा का उद्घाटन किया था। एलायंस एयर द्वारा ही इन सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। चंडीगढ़ और धर्मशाला के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, अब सिर्फ डीजीसीए की मंजूरी का इंतजार है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!