अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana राजनीति: मनोहर लाल से कुलदीप बिश्नोई की लंबी बैठक, चर्चा बनी सस्पेंस

On: June 5, 2025 12:07 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

Haryana भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हरियाणा की राजनीति को लेकर करीब एक घंटे तक गंभीर बातचीत हुई। कुलदीप बिश्नोई ने खुद अपनी इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

 

Haryana News : मनोहर लाल की दूरदर्शिता की तारीफ

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा, आवास तथा शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल की समाज और राजनीति के प्रति दूरदर्शिता काबिले तारीफ है। इस व्यक्तिगत मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं क्योंकि हाल के चुनावों में कुलदीप को उचित सम्मान नहीं मिला है। लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था, जबकि विधानसभा चुनाव में उनके कार्यों को भाजपा ने अभी तक महत्व नहीं दिया है।

 

Haryana Weather News : बूंदाबांदी और बादलों का असर: हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे

Haryana News : संगठन और सरकार में समर्थकों की मांग

कुलदीप अब भाजपा संगठन और सरकार में अपने समर्थकों को उचित जगह दिलवाने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश भर में कई बोर्डों के अध्यक्ष बनाए जाने हैं, जिनके लिए नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं। कुलदीप भी अपने करीबी नेताओं को बोर्ड और निगमों में चेयरमैन पद दिलाने के लिए सक्रिय हैं। उनकी यह मुलाकात इसी संदर्भ में भी देखी जा रही है।

 

Haryana News : मनोहर लाल का राजनीतिक प्रभाव बरकरार

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन हरियाणा की राजनीति में भाजपा संगठन अभी भी उनकी सलाह और मार्गदर्शन को महत्व देता है। कुलदीप बिश्नोई की इस मुलाकात से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि मनोहर लाल का राजनीतिक प्रभाव प्रदेश में कायम है और वे महत्वपूर्ण निर्णयों में शामिल रहेंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!