Haryana News Hindi : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वीरवार को हरियाणा के 10 जिलों में बारिश हुई और कुछ जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी देखने को मिली। बुधवार रात से वीरवार सुबह तक मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। हिसार जिले में हल्की ओले भी गिरे। बारिश के चलते मौसम खुशनुमा रहा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि दिनभर मौसम साफ रहने के कारण तापमान में 3.7 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, फिर भी तापमान सामान्य से कम रहा।
Haryana News Hindi : कमजोर विक्षोभों से कम बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 2 जून को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ चुका है, लेकिन जाते-जाते इसने कई जिलों में राहत पहुंचाई। 6 और 8 जून को दो और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, लेकिन ये काफी कमजोर होंगे और इनके प्रभाव से बारिश की संभावना बेहद कम है। रोहतक में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था, जबकि सोनीपत में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे कम रहा।
Haryana राजनीति: मनोहर लाल से कुलदीप बिश्नोई की लंबी बैठक, चर्चा बनी सस्पेंस
Haryana News Hindi : 12 जून तक बढ़ेगा तापमान, जा सकता है 45 डिग्री तक
अब प्रदेश में 12 जून तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि 12 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के जीटी बेल्ट क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिल सकती है।

