अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana News-दूसरे गांव बोर्ड परीक्षा देने नहीं जाएंगी बेटियां

On: February 4, 2026 4:11 PM
Follow Us:
FreeLalptop-Scheme
---Advertisement---

Haryana News-चंडीगढ़।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम निर्णय लिया है। अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाली छात्राओं को परीक्षा के लिए दूसरे गांव या शहर नहीं जाना पड़ेगा। जिन गांवों में परीक्षा देने वाली छात्राओं की संख्या 100 या उससे अधिक होगी, वहां गांव में ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।

बोर्ड ने इस फैसले के तहत सभी स्कूलों से उन गांवों की सूची मांगी है, जहां छात्राओं की संख्या तय मानक को पूरा करती है। वहीं, जिन गांवों में छात्राओं की संख्या 100 से कम है, उनके लिए भी परीक्षा केंद्र नजदीकी गांव में ही निर्धारित किए जाएंगे, ताकि छात्राओं को लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

बोर्ड हरियाणा विद्यालय शिक्षा (एचचीएसई) की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं इस बार 25 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इसी तरह 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चलेगी। इस वर्ष 5.21 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं शांतिपूर्वक व अच्छे माहौल में करवाने के लिए बोर्ड द्वारा इस बार सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं।

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा व उनको परेशानी को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि जिन गांवों में परीक्षा देने वाली छात्राओं की संख्या न्यूनत्तम 100 या उससे अधिक है तो उनके गांव में ही परीक्षा केंद्र बना दिया जाएगा। उन्हें दूसरे गांव या शहर में परीक्षा देने नहीं जाना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!