अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana News : सर्दियों में ऐसे करें पशुओं की देखभाल

On: January 8, 2026 8:20 PM
Follow Us:
Haryana News
---Advertisement---

Haryana News : अंबाला : अंबाला में इन दिनों तापमान में भारी गिरावट होने की वजह से ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। एक तरफ इस बढ़ती ठंड का असर आम जनजीवन पर तो देखने को मिल रहा है लेकिन दूसरी तरफ जानवरों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है जिसका खामियाजा यह है कि इस बढ़ती ठंड की वजह से दूध की प्रोडक्शन काफी कम हो गई है।

एक तरफ तो पशुपालक परेशान है तो दूसरी तरफ ठंड से बचने के लिए पशुपालकों को पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी करती है। हालांकि जब पशुपालक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड में एक तरफ तो दूध की प्रोडक्शन कम हो गई है और दूसरी तरफ ठंड की वजह से जानवरों को बीमारी से दूर रखने के लिए उनके लिए आग जलाई जा रही है ताकि उन्हें ठंड ना लगे।

इस बारे में जब पशुपालन विभाग के डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड को लेकर पशुओं के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है और ठंड से बचाव के लिए पशुओं के बाड़े को चारों तरफ से ढकने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पशुओं को ठंड न लगे, इसके लिए समय-समय पर उनके लिए एडवाइजरी जारी की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!