अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana news-छात्रा से गैंगरेप के बाद दिया जहर

On: February 27, 2026 5:31 PM
Follow Us:
Haryana news-
---Advertisement---

Haryana news-चरखी दादरी : चरखी दादरी के रोज गार्डन में बीते दिन 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा का शव मिला। परिजनों ने कुछ युवकों पर छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाया। इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद उसे जहर मारने की कोशिश भी की गई।

जानकारी के मुताबिक छात्रा रोजाना की तरह 24 फरवरी की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर को परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उसे पहले सामान्य अस्पताल दादरी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में हत्या, रेप और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंपा तो पिता ने शव लेने से मना कर दिया और कहा कि वो युवकों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगे।

24 फरवरी को छात्रा हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए रोल नंबर लेने स्कूल गई थी। आरोप है कि स्कूल से उसकी एक सहेली उसे बहला-फुसलाकर दादरी ले आई, जहां कथित तौर पर एक गाड़ी में चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा को कोई जहरीला पदार्थ भी खिलाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!