Haryana news-टोहाना : टोहाना शहर के दमकोरा रोड स्थित मुकुल गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, करीबन 2 घंटे से लोग लाइन में लगे हैं लेकिन उन्हें सिलेंडर की पर्ची नहीं मिल रही है।
लोगों के अनुसार बुकिंग करवाने के बाद सिलेंडर की पर्ची लेने के लिए आए थे लेकिन सुबह 9:00 बजे से लाइन में लगे हैं अभी तक उनका नंबर नहीं आया है और जब तक सिलेंडर नहीं मिलेगा अपने घर भी नहीं जाएंगे। वहीं किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर पुलिस मौके पर पहुंची है और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।

