अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana : ITI संस्थानों में शुरू होंगे नए कोर्स, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर; अपग्रेड होंगी पुरानी मशीनें

On: May 23, 2025 4:54 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

Haryana : राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है। पुरानी मशीनों और उपकरणों को नई तकनीक से युक्त मशीनों में अपग्रेड करने के लिए सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है। इसका उद्देश्य युवाओं को बाजार की जरूरत और उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित करना है, ताकि प्रशिक्षण के बाद उन्हें तुरंत प्लेसमेंट मिल सके।

Haryana : बिल्डिंगों और मशीनरी में बड़ा निवेश

पुरानी और जर्जर हो चुकी बिल्डिंगों के पुनर्निर्माण की योजना भी बनाई गई है। मशीनरी और उपकरणों के लिए मुख्यमंत्री ने बजट में 90 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। इसी कड़ी में प्रयोग के तौर पर सोनीपत की दो आईटीआई (एक मारुति द्वारा) और कुरुक्षेत्र की एक आईटीआई (जिंदल ग्रुप द्वारा) को गोद लिया गया है। सरकार अन्य उद्योगपतियों को भी इस मॉडल से जोड़ने की योजना बना रही है।

 

Haryana : फतेहाबाद लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

 

Haryana : नये पाठ्यक्रमों की तैयारी

युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। ये पाठ्यक्रम बाजार की वर्तमान जरूरतों और उद्योगों की मांग के अनुरूप होंगे। विभाग ने मशीनों एवं उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है, और यह प्रक्रिया हाई पावर परचेज कमेटी के माध्यम से पूरी की जाएगी।

 

Haryana : प्रैक्टिकल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

पुरानी मशीनों को इसलिए बदला जा रहा है क्योंकि इनमें प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यार्थियों को प्लेसमेंट में दिक्कतें आ रही थीं। अब नई मशीनों और उपकरणों के साथ युवाओं को उद्योगों के अनुकूल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, आईटीआई की पुरानी और जर्जर बिल्डिंगों को दोबारा बनाने का काम भी शुरू किया गया है, जिसके लिए पूरे प्रदेश में सर्वे चल रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!