अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana सरकार ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की

On: January 17, 2025 4:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चंडीगढ़। Haryana के राजस्व विभाग ने भ्रष्ट पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों की तहसीलों में कार्यरत भ्रष्ट पटवारियों का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया है, ताकि उनकी पहचान की जा सके और उनपर कार्रवाई की जा सके।

सरकारी खर्च पर महाकुंभ में डुबकी लगाने जाएंगे वरिष्ठ नागरिक: Haryana

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Haryana सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की है। राजस्व विभाग में तैनात भ्रष्ट पटवारियों की जिलेवार सूची जारी की गई है। हरियाणा के राजस्व विभाग द्वारा तैयार किए गए लेखा-जोखे में यह भी सामने आया कि भ्रष्ट पटवारी जमीन के महत्वपूर्ण कार्यों, जैसे कि खाते तकसीम, पैमाईश, इंतकाल, रिकॉर्ड दुरुस्त करना, और नक्शा बनवाने के नाम पर भ्रष्टाचार करते हैं। इन कार्यों के दौरान पटवारी सरकारी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर नागरिकों से अवैध रूप से पैसे वसूलते हैं। इसके अलावा, इन पटवारियों के साथ सहायक के रूप में प्राइवेट व्यक्ति भी जुड़े होते हैं, जो इनके दलाल के तौर पर काम करते हैं। ये दलाल पटवारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के इस नेटवर्क को मजबूत करते हैं, जिससे आम नागरिकों को जमीन संबंधित कार्यों के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं। हरियाणा के राजस्व विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, पूरे प्रदेश में कुल भ्रष्ट पटवारियों की संख्या 370 है। वहीं, कैथल जिले में सबसे ज्यादा भ्रष्ट पटवारी पाए गए हैं, जिनकी संख्या 46 है, जिनमें से 7 पटवारियों ने अपने सहायक रखे हुए हैं। यह आंकड़ा विभाग के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।

Haryana के अस्पतालों में होगा ये बड़ा बदलाव, नाइट ड्यूटी वाले स्टाफ को मिलेगी ये सुविधाएं

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply