अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana सरकार एक्शन मोड में: मंत्रियों के बंगलों और दफ्तरों का नवीनीकरण

On: November 21, 2024 7:25 PM
Follow Us:
Haryana सरकार एक्शन मोड में: मंत्रियों के बंगलों और दफ्तरों का नवीनीकरण
---Advertisement---

Haryana में विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी सरकार ने मंत्रियों के बंगलों और दफ्तरों के नवीनीकरण के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। पिछली सरकार में भी बंगलों के नवीनीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च हुए थे,

जिसमें Haryanaपूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बंगले का चार बार नवीनीकरण शामिल था।

हरियाणा विधानसभा ने साल 2024 -25 में 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. भारी भरकम खर्च को अनुपूरक अनुमानों की पहली किस्त में शामिल किया गया था.

Haryana में मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्री हैं. बीजेपी सरकार का गठन होने के बाद नये सिरे से बंगले और दफ्तर आवंटित किये गये हैं.

14 मंत्रियों में से सिर्फ अनिल विज ने आधिकारिक आवास लेने से इंकार किया है. कुछ सालों में मंत्रियों के बंगलों का नवीनीकरण करने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं.

 Haryana:BPL राशन कार्ड काटने की तैयारी: बिजली बिल ₹20,000 से ज्यादा आने वालों पर गाज!

आंकड़ों के मुताबिक पिछली बीजेपी सरकार में मंत्रियों के बंगलों का नवीनीकरण करने पर 21 करोड़ रुपये की भारी राशि खर्च की गयी थी.

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सरकारी बंगले का नवीनीकरण चार बार हुआ. 2020-21, 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के बीच 3.52 करोड़ रुपये खर्च कर दुष्यंत चौटाला के बंगले का नवीनीकरण किया गया था.

 

Haryanaपूर्व मंत्री संदीप सिंह के बंगले पर 2.50 करोड़ खर्च हुए थे.

पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के बंगले पर साल 2022-23 और 2023-24 में 1.42 करोड़ रुपये का खर्च आया था. बता दें कि नवीनीकरण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के मातहत आती है.

हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था और 8 अक्टूबर को नतीजे सामने आए थे. विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिली. अब मंत्रियों के बंगलों और दफ्तरों का 15 करोड़ की लागत से साज सज्जा किया जाना है.

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!