अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली में चुनाव प्रचार करने पहुंचे Haryana के मुख्यमंत्री और मंत्री

On: January 16, 2025 3:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चंडीगढ़: Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर लोगों को बरगलाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दस वर्षों में दिल्ली को विकास के मामले में बहुत पीछे धकेल दिया है। अब दिल्ली के लोगों ने डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ दिल्ली आगे बढ़ेगी। नायब सैनी बुधवार को नयी दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व करोल बाग हलके से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम के नामांकन में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली के लोगों से भाजपा के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। सैनी ने कहा कि लोगों ने दिल्ली में झूठ का शासन देख लिया है। ईमानदारी के नाम पर वोट लिए, काम के नाम पर वोट लिए, लेकिन न तो अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी दिखाई दी और न ही जिन कामों के वादे किए थे, वह किए। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की जीत में दिल्ली के लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। दिल्ली में भी कमल का फूल खिलेगा।

Haryana में कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा हुई 25 लाख, अधिसूचना जारी

 

 

 

 

 

 

 

 

Haryana के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी दिल्ली चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान इंडिया गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का कोई आधार नहीं है। दिल्ली से पहले भी जिन चुनावों में ये गठबंधन चुनाव लड़ा, वहां भी इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत पार्टी है और हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे। मनोहर लाल ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड-शो भी किया और दिल्ली के लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Haryana के पशुपालकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में Haryana के नेताओं ने पूरी मोर्चाबंदी की हुई है। प्रदेश के कई नेताओं की विशेष तौर पर दिल्ली के चुनावों में ड्यूटी लगाई हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व सुभाष बराला के अलावा नायब सरकार के कई मंत्री, हरियाणा के सांसद और विधायक भी दिल्ली में मोर्चा संभाले हुए हैं। हरियाणा सरकार के कई मंत्रियों का आगे वाले दिनों में दिल्ली में प्रचार करने का कार्यक्रम है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!