अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Assembly Elections 2024 को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी

On: September 19, 2024 8:34 PM
Follow Us:
Haryana Assembly Elections 2024 को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी
---Advertisement---

Haryana Assembly Elections 2024 को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है। संकल्प पत्र में बीजेपी ने हरियाणा की जनता से 20 वादे किए हैं।

Haryana Assembly Elections 2024जिसमें हर अग्निवीर को परमानेंट जॉब

महिलाओं को 2100 रुपये महीने समेत कई वादे शामिल हैं। रोहतक में घोषणा पत्र जारी करते समय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस दौरान राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह घोषणापत्र चुनावी नहीं है।

Haryana Assembly Election 2024:हरयाणा की इस सीट पर भारत की सबसे अमीर महिला

Haryana Assembly Elections 2024 कांग्रेस के घोषणापत्र को छलावा बताया।

जेपी नड्डा ने कहा कि हम तो हरियाणा की सेवा नॉन स्टॉप कर रहे हैं और इसे नॉन स्टॉप करने में आपको बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। हमने जो कहा था वो किया है, जो नहीं कहा था वो भी किया है और जो कहेंगे वो भी करेंगे।

Haryana Assembly Elections 2024 नड्डा ने कहा कि हम लोगों ने तय किया है कि सभी महिलाओं को ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत प्रतिमाह ₹2,100 वित्तिय सहायता प्रदान की जाएगी। IMT खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण किया जाएगा

आस-पास के गांवों के 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसी प्रकार से चिरायु आयुष्मान के तहत 5 लाख प्रति वर्ष मिलने वाली राशि को 10 लाख किया जाएगा।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार समयबद्ध तरीके से अगली बार जब आपके सामने आएगी, तब संकल्प पत्र में किए गए सारे वादों को पूरा करके आएगी।

नड्डा ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब 1,158 करोड़ रुपये किसानों को फसल का मुआवजा दिया गया, जबकि भाजपा सरकार के दौरान किसानों को 12,500 करोड़ रुपये फसल का मुआवजा दिया गया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!