अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Assembly Elections 2024:आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा में गठबंधन पर बात नहीं बनी

On: September 9, 2024 8:21 PM
Follow Us:
Haryana Assembly Elections 2024:आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा में गठबंधन पर बात नहीं बनी
---Advertisement---

Haryana Assembly Elections 2024 आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा में गठबंधन पर बात नहीं बनी है। कई दिनों की अगर-मगर के बाद आम आदमी पार्टी ने अब 20 उम्मीदवार उतार दिए हैं।

Haryana Assembly Elections 2024  में अब वह अकेले ही उतरेगी। यही नहीं चर्चा है कि आम आदमी पार्टी राज्य की 50 सीटों पर कैंडिडेट उतार सकती है। पिछले दिनों कांग्रेस की चुनाव समिति की मीटिंग थी,

Haryana Assembly Elections 2024 जिसमें राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को सुझाव दिया था

आम आदमी पार्टी को गठबंधन में लिया जा सकता है। इसके बाद दोनों दलों की ओर से इस पर बातचीत शुरू हुई थी। लेकिन आम आदमी पार्टी ने बड़ी मांग रखते हुए 20 सीटों की मांग रख दी थी।

इस पर कांग्रेस राजी नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी 10 सीटों पर समझौते की मांग कर रही थी। फिर कांग्रेस ने उसे 3 से 4 सीटें लेने का ऑफर दिया या फिर अलग राह पर ही जाने की बात कही।

अब अंत में आम आदमी पार्टी ने अलग ही रास्ता अख्तियार कर लिया। आप सूत्रों के मुताबिक पार्टी कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत जैसे जिलों में कुछ सीटें चाहती थी।

AAP को लग रहा था कि दिल्ली से लगते इलाकों और कुरुक्षेत्र में उसे फायदा हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 में भी कांग्रेस के साथ हरियाणा में आम आदमी पार्टी का गठबंधन हुआ था।

तब आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता को चुनाव में उतारा था, लेकिन उन्हें भाजपा के नवीन जिंदल के मुकाबले हार झेलनी पड़ी। देखें- आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में कौन हैं उम्मीदवार…

Haryana Assembly Elections 2024 विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
haryana:भाजपा के सामने सत्ता विरोधी माहौल

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!