चंडीगढ़। Haryana सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और 5 हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
Haryana में भीषण गर्मी का प्रकोप: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, इस शहर ने तोड़ा तापमान का रिकॉर्ड
इस फेरबदल में डॉ. राजा शेखर वुंडरू को मत्स्य पालन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, विनीत गर्ग को स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। वे उच्चतर शिक्षा विभाग व हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत रहेंगे।
विजयेन्द्र कुमार को सहकारिता विभाग, Haryana आय संवर्द्धन बोर्ड और कार्मिक विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। डी. सुरेश को हरियाणा भवन, नई दिल्ली का रेजिडेंट कमिश्नर एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
राजीव रंजन को युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में पंकज अग्रवाल की नियुक्ति हुई है। उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का भी प्रधान सचिव बनाया गया है, लेकिन इस पद का कार्यभार भारत निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद ग्रहण करेंगे।
Haryana मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में पंकज अग्रवाल की नियुक्ति हुई
अमनीत पी. कुमार को भविष्य विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग तथा विदेश सहयोग विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। मोहम्मद शाइन को वित्त विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

