चंडीगढ़। Haryana में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। अधिकतर केस दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा करनाल जिले में पाए जा रहे हैं। राजधानी चंडीगढ़ से सटे पंचकूला में भी कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में रविवार को कोरोना के सात नये केस सामने आए, जबकि पूरे राज्य में अभी तक कोरोना के 52 मामले सामने आ चुके हैं।
Haryana में नौतपा के 7वें दिन बारिश, तापमान में कमी; 2 जून को फिर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
Haryana के स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है, ताकि लोगों में किसी तरह का पेनिक न फैले और कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ने की स्थिति में अस्पतालों में इलाज के पूरे इंतजाम हों।
अलर्ट मोड पर हैं अस्पताल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य के अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं और इलाज के सभी बंदोबस्त हैं। किसी भी अस्पताल में कहीं कोई कमी नहीं है। इसलिए लोगों को पेनिक होने की जरूरत नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कहा है कि वे कोरोना से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम हैं, उन पर अमल करें।
Haryana राज्य के अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं
अस्पतालों को सभी सुविधाएं और चिकित्सा व्यवस्थाएं करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सभी सिविल सर्जनों से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों में कोरोना से बचाव के बंदोबस्त की समीक्षा अस्पतालों में करें। अस्पतालों में आने वाले गंभीर श्वसन बीमारी से संबंधित सभी मरीजों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

