अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana के हक का पानी लेकर रहेंगे : आदित्य देवीलाल

On: May 6, 2025 2:50 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

पानीपत: पानीपत में सोमवार को इनेलो की तरफ से पंजाब द्वारा Haryana के हक का पानी रोके जाने के विरोध में लघु सचिवालय के सामने ऐलिवेटिड पुल के नीचे प्रदर्शन किया गया, जिसकी अध्यक्षता इनेलो के जिला प्रधान कुलदीप राठी ने की। इनेलो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर हरियाणा सरकार की कमजोर नीतियों और पंजाब सरकार के गलत कदम पर रोष जताया।

Haryana में महंगी होगी शराब, गांवों के 152 ठेके होंगे बंद

प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने शिरकत की। प्रदर्शन के उपरांत सभी इनेलो कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त डा.विरेंद्र कुमार दहिया को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि पंजाब ने हरियाणा के हक का पानी भी रोक दिया है, जिससे प्रदेश में फसलों का नुकसान हो रहा है और पीने के पानी तक की नौबत आ गई है।

Haryana की इस समस्या को इनेलो पूरी मजबूती से उठाएगी ताकि हमें हमारा हक मिले, इसलिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को दिया गया है। वहीं जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि इनेलो ही हरियाणा की आवाज उठाएगी। इस मौके पर समालखा हलके के जजपा के कई कार्यकर्ता इनेलो में शामिल हुए।

Haryana इनेलो पूरी मजबूती से उठाएगी ताकि हमें हमारा हक मिले, इसलिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को दिया गया

इस अवसर पर हेमराज जागलान, शमशेर सिंह देशवाल, राजेंद्र जागलान, राजेश झटीपुर मनोज जोरासी, रणधीर देहरा, लखपत रोड, राजू नांदल डाहर, अमन मंडी, रामकुमार नंबरदार, कृष्ण भोक्कर, नवीन नैन भालसी व महावीर नंबरदार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!