अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana के अंबाला में बड़े भाई ने छोटे भाई के पूरे परिवार की निर्ममता से हत्या कर दी।

On: July 22, 2024 8:20 PM
Follow Us:
Haryana के अंबाला में बड़े भाई ने छोटे भाई के पूरे परिवार की निर्ममता से हत्या कर दी।
---Advertisement---

Haryana के अंबाला में बड़े भाई ने छोटे भाई के पूरे परिवार की निर्ममता से हत्या कर दी। अपने ही भाई के परिवार की हत्या करने वाला शख्स रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है। जो हत्या के बाद मौका ए वारदात से फरार हो गया।

 

 

 

Haryana हत्यारोपी की बहन के मुताबिक परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

घटना अंबाला के नारायणगढ़ के गांव रातोर की है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी ने रविवार देर रात हत्या को अंजाम दिया और देर रात तीन बजे शवों को जलाने की भी कोशिश की। आग की चपेट में आने से एक बच्ची करीब 90 फीसदी जल गई और उसका इलाज चल रहा है।

Haryana आरोपी भूषण कुमार ने धारदार हथियार से जिन लोगों की हत्या की है

Haryana के अंबाला में बड़े भाई ने छोटे भाई के पूरे परिवार की निर्ममता से हत्या कर दी।
Haryana के अंबाला में बड़े भाई ने छोटे भाई के पूरे परिवार की निर्ममता से हत्या कर दी।

उसमें मां, भाई, भाई की पत्नी और उसके दो बच्चे शामिल है। आरोपी ने जमीन विवाद में आधी रात को परिवार के सभी सदस्यों के एक-एक कर गले काटे। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय हरीश कुमार, 32 वर्षीय सोनिया, 65 वर्षीय सरोपी देवी, पांच वर्षीय यशिका और 6 महीने का मयंक के रूप में हुई है। इसके अलावा दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

 

Haryana राज्य में ऐसे सभी किसानों को टयूबवेल कनेक्शन जारी किए जाने हैं

 

बताया जा रहा है कि पहले भी दोनों में कई बार विवाद हो चुका है। जमीन को लेकर कई बार पंचायत हो चुकी थी। लेकिन सालों से विवाद सुलझ नहीं रहा था। बात यहां तक पहुंच जाएगी, ये शायह ही किसी ने सोचा होगा। मृतक की बहन ने बताया कि परिवार में पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। ये घटना क्यों की गई है, इस बारे में मुझे भी ज्यादा जानकारी नहीं है।

 

Haryana पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। अंबाला के एसपी ने घटनास्थल का मुआइना किया और पुलिस ने अधजले शवों को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अस्पताल के एक डॉक्टर के अनुसार, अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में पांच शव लाए गए थे। जिनमें पति-पत्नी, एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों के शव शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी है। साथ ही पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!