अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 42 IPS और 13 HPS इधर-उधर

On: April 22, 2025 5:29 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

चंडीगढ़: Haryana की नायब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा उलटफेर किया है। 42 आईपीएस और 13 एचपीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं ट्रांसफर आर्डर सरकार ने जारी किए हैं। हांसी व डबवाली पुलिस जिला सहित प्रदेश के 14 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले हैं। प्रदेश में भाजपा के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद पुलिस महकमे में यह पहला सबसे बड़ा बदलाव है।

Haryana सरकार की नई पहल: विकास और समृद्धि की ओर एक कदम

एडीजीपी (क्राइम) ममता सिंह के पास यह जिम्मेदारी पहले की तरह बनी रहेगी। साथ ही, Haryana सरकार ने उन्हें आईआरबी भौंडसी की एडीजीपी भी लगाया है। हिसार रेंज के एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण को करनाल रेंज का एडीजीपी लगाया है। रोहतक रेंज के एडीजीपी कृष्ण कुमार राव को यहां से बदल कर हिसार रेंज का एडीजीपी लगाया है। अंबाला रेंज के आईजी शिबास कविराज को पंचकूला का पुलिस आयुक्त लगाया है। स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो व साइबर के आईजी की जिम्मेदारी उनके पास पहले ही तरह बनी रहेगी।

Haryana पंचकूला पुलिस मुख्यालय में आईजी (कार्मिक) डॉ. राजश्री सिंह को झज्जर की पुलिस आयुक्त लगाया है। हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में आईजी वाई पूर्ण कुमार को यहां से बदल कर रोहतक रेंज का आईजी लगाया है। राकेश कुमार आर्य पंचकूला पुलिस मुख्यालय में आईजी (कानून एवं व्यवस्था) होंगे। झज्जर के पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन को यहां से बदल कर भौंडसी में आईआरबी का आईजी लगाया है।

सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) में स्पेशल ऑफिसर पंकज नैन को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ अंबाला रेंज का आईजी लगाया है। करनाल रेंज के आईजी कुलदीप सिंह बअ पंचकूला मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो के आईजी होंगे। भौंडसी में आईआरबी की डीआईजी संगीता कालिया को गुरुग्राम की संयुक्त पुलिस आयुक्त लगाया है। गुरुग्राम में ट्रैफिक के डीसीपी वीरेंद्र कुमार को भौंडसी में आईआरबी की पहली बटालियन का कमांडेंट लगाया है।

Haryana सुनील कुमार स्टेट क्राइम के एसपी

नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे सुनील कुमार को सरकार ने स्टेट क्राइम का एसपी लगाया है। पानीपत के एसपी लोकेंद्र सिंह को एसपी सिक्योरिटी लगाया है। वे सीआईडी के एसपी भी होंगे। साथ ही, उन्हें अंबाला में हरियाणा आर्म्ड पुलिस की पहली बटालियन का कमांडेंट भी बनाया है। झज्जर में डीसीपी क्राइम दीपक सहारण को एसपी (साइबर) लगाया है। वे एसपी (एचएसईएमबी) भी होंगे। नूंह के एसपी विजय प्रताप सिंह को सुनारिया में आईआरबी की तीसरी बटालियन का कमांडेंट लगाया है।

सुमित कुमार रेलवे से मधुबन भेजे
अंबाला में रेलवे के एसपी सुमित कुमार को यहां से बदल कर मधुबन में हरियाणा आर्म्ड पुलिस की चौथी और पांचवीं बटालियन का कमांडेंट लगाया है। कैथल के एसपी राजेश कालिया को एसपी सिक्योरिटी व एसपी सीआईडी लगाया है। निकिता गहलोत को अंबाला में रेलवे की एसपी लगाया है। वे Haryana स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की एसपी भी होंगी। चंद्र मोहन को टेलीकॉम को एसपी लगाया है। मसूद अहमद को सरकार ने एनआईटी फरीदाबाद का डीसीपी लगाया है। राजीव देशवाल अब मधुबन में हरियाणा आर्म्ड पुलिस की दूसरी बटालियन के एसपी होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply