अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana-ओडिशा मिलकर देंगे पर्यटन को बढ़ावा

On: March 22, 2025 7:21 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Haryana के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने भुवनेश्वर प्रवास के दौरान ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा से शिष्टाचार भेंट करते हुए Haryana-ओडिशा के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने, विरासत को संरक्षित करने व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

Haryana Board रिजल्ट 2025 : 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 15 मई तक आने की उम्मीद

शुक्रवार को प्रदेश के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने संक्षिप्त भुवनेश्वर प्रवास के दौरान ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा से भेंट की। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा 38वें सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में भी पर्यटन विभाग के प्रभार के नाते शामिल हुई थी।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने ओडिशा की उपमुख्यमंत्री को बताया कि हरियाणा न केवल अपनी विरासत को संजोने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है, अपितु पर्यटन स्थलों को भी नया रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार सिंधु-सरस्वती सभ्यता के सबसे समृद्ध महानगर राखीगढ़ी को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में काम कर रही है।

Haryana न केवल अपनी विरासत को संजोने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा

इसी प्रकार महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा में भी जल्द उत्खनन की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है, ताकि उस दौर की सांस्कृतिक व व्यापारिक व्यवस्था का विस्तृत अध्ययन किया जा सके। इस अवसर पर ओडिशा उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा ने भी ओडिशा व हरियाणा के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!