अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana: नूंह में महिला हत्याकांड का पर्दाफाश, पति ही निकला कातिल

On: January 30, 2025 6:57 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

नूंह। Haryana के नूंह में थाना बिछोर के अंतर्गत हाजीपुर गोहता गांव में मंगलवार-बुधवार की रात महिला सुन्नति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नूंह पुलिस की सीआईए टीम ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। महिला की हत्या का मुख्य आरोपी उसका पति इनायत ही निकला। इनायत ने पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया था।

Haryana – शहीदों की याद में 30 जनवरी सभी सरकारी कार्यालयों में दो मिनट का मौन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Haryana पुलिस ने इनायत को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने इनायत को  कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध देसी तमंचा, एक खाली खोल व एक मोबाइल बरामद किया है। वहीं, हत्याकांड के दूसरे आरोपी को भी सीआईए पुन्हाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। हालांकि, मुठभेड़ में सीआईए पुन्हाना प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर भी गोली लगने से घायल हो गए। उनके हाथ के अंगूठे में गोली लगी है। दूसरे आरोपी की पहचान शाकिर के रूप में हुई है। इनायत ने वारदात को अंजाम देने के लिए शाकिर से अवैध हथियार लिया था। शाकिर के खिलाफ अलग से थाना सदर पुन्हाना में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले भी उसके खिलाफ 12 मुकदमे अपहरण, लूट, डकैती इत्यादि के दर्ज हैं।
पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप खत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि हाजीपुर गोहता गांव में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस अधीक्षक नूंह विजय प्रताप के निर्देश पर पुलिस तेजी से जांच में जुटी थी। हत्याकांड के बाद सीआईए टीम ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए मृतका के पति इनायत को ही हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस का शक सही साबित हुआ। सीआईए टीम के मुताबिक, इनायत को अपनी पत्नी सुन्नति पर किसी से अवैध संबंध को लेकर शक था। उसे रात में सिंचाई के दौरान हत्या का षड्यंत्र रचा। इनायत ने शाकिर से हत्या के लिए अवैध हथियार लिया था।

Haryana पुलिस ने की इनायत से पूछताछ

 

उन्होंने आगे बताया कि इनायत से पूछताछ के मुताबिक, पुन्हाना सीआईए प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी शाकिर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शाकिर बाइक पर सवार होकर खेड़ला बिजली बोर्ड के रास्ते से तिरवाड़ा की तरफ जाने वाला था। सूचना के आधार पर पुलिस ने जुरहेड़ा सड़क नाले पर नाकाबंदी की। थोड़ी देर बाद बाइक पर सवार एक युवक आया। उसने नाकेबंदी को देखकर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान गति तेज होने के कारण आरोपी की बाइक असंतुलित होकर गिर गई। आरोपी ने उठकर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान सीआईए प्रभारी संदीप मोर के सीधे हाथ के अंगूठे में गोली के छर्रे लगे हैं। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शाकिर बताया है। आरोपी से एक अवैध देसी तमंचा और एक बाइक बरामद की है। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!