हिसार। Haryana में 15 अगस्त से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान प्रदेश में कुछ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी। वहीं, रविवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा हुई। जिससे दिन व रात के तापमान में कमी देखने को मिली। 15 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से पश्चिमी विक्षोभ बनेगा। जिससे हरियाणा एनसीआर में कहीं-कहीं वर्षा भी होगी।
Haryana में 16 शहरों में जल्द मिलेंगे सस्ते प्लॉट, 15 हजार गरीब परिवार होंगे लाभान्वित
हिसार में रविवार अलसुबह पांच बजे हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार कुल 2.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी चंद्रमोहन ने बताया कि मानसूनी हवाएं हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ चली गई है।
जिससे चंडीगढ़, देहरादून, पंजाब के कई जिलों में वर्षा हो रही है। वहीं, हरियाणा दिल्ली एनसीआर में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस कारण हरियाणा में सिर्फ पंचकूला, अंबाला व इनके आसपास के क्षेत्रों में 15 अगस्त तक हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी।
Haryana : 13 से मैदानी राज्यों में सक्रिय होगा मानसून
पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून हवाएं हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पहुंची, जिससे हल्की वर्षा की गतिविधियों को दर्ज किया गया। 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

