चंडीगढ़। Haryana में चार महीने से फरार चल रहे भ्रष्टाचार के आरोपित तहसीलदार का पहले तो स्थानांतरण कर दिया गया और फिर विवाद बढ़ा तो सरकार ने निलंबित करने में देर नहीं लगाई। राजस्व विभाग में आए दिन भ्रष्टाचार के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं।
Haryana : कच्चे कर्मचारियों को झटका, सरकारी विभाग में संवेदनशील पदों से हटाए जाएंगे; पक्के कर्मचारी होंगे नियुक्त
Haryana सरकार की तरफ से बुधवार को 36 तहसीलदारों के स्थानांतरण किए गए थे
प्रदेश सरकार की तरफ से बुधवार को 36 तहसीलदारों के स्थानांतरण किए गए थे। इन तबादलों के दौरान कई विवादित तहसीलदारों को भी तैनाती दी गई है। इस सूची में अन्यों के अलावा कैथल जिले में तैनात तहसीलदार मंजीत मलिक का नाम भी था। मंजीत मलिक को तोशाम में नई तैनाती दी गई। यह मुद्दा इंटरनेट मीडिया पर पूरी तरह से गरमा गया।

