अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में नवंबर से नहीं चलेंगी 10 साल पुरानी गाड़ियां : कृष्णपाल गुर्जर

On: July 2, 2025 11:38 AM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

फरीदाबाद। दिल्ली के बाद अब Haryana में भी 10 साल पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर नो एंट्री लगने वाली है। इसे लेकर राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को बचाने पर फोकस कर रही है, जिसके लिए पुरानी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।

Haryana में शिक्षा का डबल धमाका, अब BA करते-करते बनेंगे शिक्षक

अब Haryana में नवंबर महीने से 10 साल पुराने डीजल और पेट्रोल के वाहन पूरी तरीके से प्रतिबंधित हो जाएंगे। इसे लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय को हरियाणा में भी पूरे तरीके से अमलीजामा पहनाया जाएगा। ऐसे में हरियाणा में 6 महीने के बाद 10 साल पुरानी गाड़ियां नहीं चलेंगी।

गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह की डिनर पार्टी ने राज्य में हलचल बढ़ा दी है। कृष्णपाल गुर्जर ने विधायकों के लिए आयोजित डिनर पार्टी को लेकर कहा कि गुर्जर की गाय और भाजपा की राय कहीं भी जाए, दूध खूंटे पर ही देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कभी भी भाजपा पार्टी को छोड़कर नहीं जा सकता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कांग्रेस के संगठन विस्तार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवान उनको सद्बुद्धि दे, उनकी नीयत कभी भी काम करने की नहीं रही है।

Haryana कांग्रेस में आपसी खींचतान और गुटबाजी की वजह से संगठन का विस्तार नहीं हो पा रहा 

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में आपसी खींचतान और गुटबाजी की वजह से संगठन का विस्तार नहीं हो पा रहा था, लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 4 मई को चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद इसकी कवायद तेज हो गई। संगठन विस्तार को लेकर समय सीमा तय कर दी गई और 15 जुलाई तक सभी जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!