अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में भारत-तंजानिया वित्तीय संवाद : मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने साझा की राजकोषीय नीति की कार्यप्रणाली

On: June 27, 2025 9:54 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

चंडीगढ़। Haryana के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को तंजानिया गणराज्य के संयुक्त वित्त आयोग (जेएफसी) के प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस अहम संवाद में भारत के राजकोषीय ढांचे, वित्तीय अनुशासन और संसाधन विभाजन को लेकर गहन चर्चा हुई।

Haryana में 7500 ग्रुप-डी पदों पर जल्द होगी जॉइनिंग: CET अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र में राहत

मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान भारत के संघीय वित्तीय प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के बीच कर संग्रहण की ज़िम्मेदारियों, राजस्व के स्रोतों, ऋण वित्तपोषण की प्रक्रिया और अनुदानों के वितरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा राज्य बजट से बाहर कोई उधारी नहीं लेता और यह वित्तीय अनुशासन उसकी प्राथमिकता में है।

रस्तोगी ने राजकोषीय संघवाद की व्याख्या करते हुए बताया कि भारत में राज्यों को केंद्र सरकार के कर राजस्व में हिस्सा 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर मिलता है, और अब 16वां वित्त आयोग 31 अक्तूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। उन्होंने तंजानिया प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया कि नाबार्ड जैसी संस्थाएं कृषि और ग्रामीण विकास की परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं, जबकि एनसीआर योजना बोर्ड राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत राज्यों को विकास कार्यों के लिए आर्थिक मदद करता है।

Haryana इस व्यावहारिक सत्र से उन्हें भारत की वित्तीय संरचना को समझने में मदद मिली 

तंजानिया के संयुक्त वित्त आयोग सचिवालय के अध्यक्ष अहमद सआदत ने Haryana सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस व्यावहारिक सत्र से उन्हें भारत की वित्तीय संरचना को समझने में मदद मिली है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!