अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रशासनिक सचिवों को सख्त आदेश ,15 जून तक प्रदेश में सभी सड़कों की मरम्मत हो जानी चाहिए

On: April 14, 2025 9:10 PM
Follow Us:
Haryana:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रशासनिक सचिवों को सख्त आदेश ,15 जून तक प्रदेश में सभी सड़कों की मरम्मत हो जानी चाहिए
---Advertisement---

samar india चंडीगढ़। Haryana में आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गंभीरता एक बार फिर सामने आई है। प्रधानमंत्री के हिसार और यमुनानगर के कार्यक्रमों के तुरंत बाद चंडीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आराम करने की बजाय सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

Haryana मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों को सख्त आदेश दिए कि 15 जून तक प्रदेश में सभी सड़कों की मरम्मत हो जानी चाहिए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो सके।

 

Haryana सड़कों की हालत सुधारने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों को निर्देशित किया कि विशेष अभियान चलाकर सड़कों के सुधारीकरण के संबंध में अल्पावधि के टेंडर लगाए जाएं और सभी प्रक्रियाएं जल्दी पूरी करना सुनिश्चित करें, ताकि मानसून से पहले सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपायुक्त सर्वे करवाकर मानसून से पहले सड़कों का नवीनीकरण करवाना सुनिश्चित करेंगे, ताकि 15 जून के बाद कोई भी सड़क खराब हालत में ना रहे।

 

Haryana सरकार ने दी राहत, रजिस्ट्री दरों में नहीं होगी बढ़ोतरी, पुरानी दरें रहेगी लागू

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ढांचागत विकास से जुड़ी परियोजनाओं की गुणवत्ता में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। हर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रत्येक कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

 

सैनी ने कहा कि लोक निर्माण, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और संबंधित महानगर विकास प्राधिकरण, पंचायती राज तथा जिला परिषद के अधीन जो भी सड़के हैं, उन सभी की विशेष मरम्मत का कार्य जल्दी पूरा होना जरूरी है। जिन सड़कों का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड खत्म नहीं हुआ है, उन सड़कों की मरम्मत उसी ठेकेदार से करवाना सुनिश्चित करें।

प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से विकसित जीआइएस आधारित ‘हरपथ’ एप्लीकेशन के अपग्रेड वर्जन 2.0 को 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा लांच किया जाएगा। इस एप्लीकेशन में आमजन प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों या सड़कों में गड्ढों की शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

 

इससे त्वरित निपटान सुनिश्चित करते हुए सड़कों का सुधार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान घोषणा करते हुए कहा था कि आगामी छह महीने में हरियाणा की सभी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश में एक भी सड़क टूटी हुई नहीं मिलेगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!