चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harbhajan Singh ETO ने आम आदमी पार्टी की चुनावी सफलताओं को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यहां उपचुनाव में मिली जीत ने साबित कर दिया है कि ‘आप’ अब एक राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत का इतिहास रचेगी।
कुलपति विश्वविद्यालयों में कौशल विकास पर दें विशेष जोर : Nayab Singh Saini
Harbhajan Singh ETO ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “हमारी पार्टी एक पैन इंडिया नेशनल पॉलिटिकल पार्टी है। हाल के चुनावी नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता हमारी नीतियों और कामकाज को पसंद कर रही है। पंजाब में आप की जीत ने हमारी स्थिति को और मजबूत किया है, वहीं गुजरात में बीजेपी के गढ़ में हमारी सफलता इस बात का प्रमाण है कि लोग बदलाव चाहते हैं।”
Harbhajan Singh ETO ने आगे कहा कि ”आप की नीतियां, जैसे मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं, जनता के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। गुजरात में लोगों ने हमें इसलिए चुना क्योंकि वे हमारी पारदर्शी और जन-केंद्रित नीतियों पर भरोसा करते हैं। यह केवल शुरुआत है।
आने वाले समय में हम न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश में सरकार बनाएंगे। पंजाब में आप की जीत को उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए एक मजबूत आधार बताया।” उन्होंने कहा, “पंजाब की जनता ने आप पर भरोसा जताया है। हमने जो काम किया, उसका नतीजा है कि लोग हमें फिर से चुन रहे हैं। 2027 में हम और बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे।”
Harbhajan Singh ETO हमारी पार्टी एक पैन इंडिया नेशनल पॉलिटिकल पार्टी है
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों पर ईटीओ ने स्पष्ट किया कि यह फैसला पार्टी स्तर पर लिया जाएगा। यह हमारी पार्टी का आंतरिक मामला है। अरविंद केजरीवाल हमारे नेता हैं और उनके हर फैसले का हम समर्थन करते हैं। राज्यसभा या कोई अन्य निर्णय पार्टी की रणनीति के तहत होगा।”

