अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नौकरी के नाम पर Haldwani की युवती के साथ ठगी, होटल-रेस्टोरेंट को रेंटिंग देने के नाम पर हड़पे दो लाख

On: September 11, 2025 11:15 AM
Follow Us:
Haldwani
---Advertisement---

Haldwani होटल-रेस्टोरेंट को आनलाइन बेहतर रेटिंग देने की नौकरी के नाम पर हल्द्वानी की युवती के साथ दो लाख से ज्यादा की ठगी हो गई। साइबर पुलिस को सूचना देने के बाद पीड़िता ने बनभूलपुरा थाने में भी अज्ञात लोगों के विरुद्ध् प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Haldwani में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 18 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

बरेली रोड जोशी विहार निवासी युवती ने पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि अगस्त में उसके पास अज्ञात नंबर से नौकरी को लेकर वाट्सअप संदेश पहुंचा था। जिसमें कहा गया कि होटल और रेस्टोरेंट को पांच स्टार रेटिंग देने पर पैसे दिए जाएंगे।

लिंक को क्लिक करने पर ठगों ने तुरंत टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क कर दो बार में 350 रुपये युवती को आनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद टास्क पूरा करने के नाम पर 800 रुपये जमा करवा लिए। फिर 1040 रुपये लौटाए गए। ऐसे में युवती का विश्वास भी बढ़ गया। इसके अलग-अलग किश्तों में ठगों ने युवती से कुल 208800 रुपये ले लिए।

Haldwani इसके अलग-अलग किश्तों में ठगों ने युवती से कुल 208800 रुपये ले लिए

पीड़िता से बार-बार पैसे डलवाते समय यही कहा गया कि बस टास्क पूरा होने वाला है। इसके बाद पैसे वापस आ जाएंगे। लेकिन स्थिति यह आई कि युवती का खाता ही खाली हो गया। उसके बावजूद पैसों की डिमांड खत्म नहीं हुई। साइबर ठगों की असलियत पता चलने पर युवती थाने पहुंच गई। जिसके बाद अज्ञात के विरुद्ध् केस दर्ज करा दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड को PM मोदी की 12 हजार करोड़ की सौगात: CM धामी बोले- ‘अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत’

खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह में CM धामी बोले- ‘आपका बलिदान सदैव प्रेरणा देगा’

अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की खौफनाक हत्या: पत्नी और नाबालिग बेटी ने तकिये से घोंटा दम,

Uttarakhand news-उत्तराखंड में भालू ने वन दरोगा समेत 3 पर किया हमला, अब आदमखोर भालू को शूट करने का आदेश

Kedar Nath Yatra 2026: केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर- हेलीकॉप्टर से यात्रा हुई और भी आसान

Uttarakhand news-उत्तराखंड के किसानों की चमकेगी किस्मत: ITBP के जवान अब खाएंगे ‘पहाड़’ के ताजे फल-सब्जियां, ₹6 करोड़ की होगी अतिरिक्त आमदनी

Leave a Reply