अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Greater Noida : फर्जी दस्तावेजों पर जमानत कराने वाले 2 गिरफ्तार

On: May 4, 2025 10:24 AM
Follow Us:
Greater Noida
---Advertisement---

ग्रेटर नोएडा। Greater Noida के सूरजपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के जरिए अदालत में जमानत कराने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम संजय और अमित कुमार हैं। इन दोनों को सूरजपुर स्थित मध्यस्थता न्यायालय से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Greater Noida के दो सेक्टरों में 36 घंटे से जल आपूर्ति ठप, हजारों लोग परेशान

Greater Noida पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले से ही इस मामले में वांछित थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त संजय और अमित एक सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार करके शातिर अपराधियों को जमानत दिलवाते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों ने थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा में एनडीपीएस एक्ट और विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में पकड़े गए आरोपी डेनियल की जमानत भी फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कराई थी।

इस मामले में अमित कुमार ने राकेश नामक व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत किए थे। जब न्यायालय द्वारा इस जमानत की गहन जांच कराई गई, तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

अदालत के आदेश पर अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम, गौतमबुद्धनगर के न्यायिक लिपिक द्वारा थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजय, निवासी दलाल पट्टी ग्राम सदरपुर, थाना बापूधाम, जनपद गाजियाबाद और अमित कुमार, निवासी भूपेंद्रपुरी कॉलोनी, गली नंबर 4, मोदीनगर, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है।

Greater Noida अभियुक्तों के खिलाफ थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया

पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके साथ और कौन-कौन लोग इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं और इससे पहले यह किन-किन मामलों में आरोपियों को छुड़ा चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!