अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Governor ने वन एवं जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा की

On: April 20, 2025 10:42 AM
Follow Us:
Governor
---Advertisement---

भोपाल: मध्यप्रदेश के Governor मंगुभाई पटेल ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत दूरस्थ अंचलों के लिए संचालित “मोबाइल मेडिकल यूनिट” को सराहनीय पहल बताया है। उन्होंने बैगा, भारिया और सहरिया जनजातीय अंचलों में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में सिकलसेल एनीमिया रोग की दवाइयों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Punjab Governor ने कहा कि जो गांव नशे के खिलाफ अच्छा काम करेगा, उसे इनाम दिया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार Governor श्री पटेल आज यहां वन एवं जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। श्री पटेल ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन कार्य की समीक्षा की। सामुदायिक और व्यक्तिगत वन अधिकारों, वन संसाधन संरक्षण, वन ग्राम के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन के कार्य की प्रगति से भी अवगत हुए। उनके समक्ष जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान योजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

 

Governor ने कहा कि पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत बनने वाले मकानों की डिजाइनिंग, आकार के प्रारूप के संबंध में राज्य स्तर से मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के द्वारा निर्माण कार्य का क्षेत्र निरीक्षण भी किया जाना चाहिए।

Governor  वन एवं जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे

उन्होंने कहा कि योजना के हितग्राही को आवास की डिजाइनिंग और आकार में परिवार की जरूरतों, प्रकाश और हवा के समुचित प्रबंध करने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान अवधि के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की समय सीमा में पूर्ति भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य गुलशन बामरा, उपसचिव श्रीमती वंदना वैद्य, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी.एन. अंबाडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!