अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Goa में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा, 11.67 करोड़ की ड्रग्स बरामद

On: March 10, 2025 9:18 AM
Follow Us:
Goa
---Advertisement---

पणजी,। Goa क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 11.672 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है। बरामद की गई ड्रग्स की अनुमानित कीमत 11.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह Goa के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स पकड़ने का मामला माना जा रहा है।

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में आरोपी युवक गुरीम को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह गिरफ्तारी एक महीने तक चलाए गए खुफिया ऑपरेशन के बाद हुई।

Goa में कलंगुट समुद्र तट के पास अरब सागर में पलटी नाव, 1 की मौत

ड्रग्स रैकेट के इस खुलासे में अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स का जखीरा बरामद किया गया है। हाइड्रोपोनिक वीड को खासतौर पर उच्च गुणवत्ता वाली ड्रग्स के रूप में माना जाता है, जो आसानी से बाजार में बेचा जा सकता है। Goa पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

इससे पहले, शुक्रवार को गोवा क्राइम ब्रांच ने जुआरीनगर स्थित एक बंद परिसर में ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीन में से दो आरोपी ऑनलाइन जुआ खेल रहे थे, जबकि एक स्थानीय एजेंट इस अवैध गतिविधि को संचालित करने में मदद कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर गोवा क्राइम ब्रांच की ओर से शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे यह कार्रवाई की गई।

Goa आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

गोवा क्राइम ब्रांच के एएसआई संतोष गोवेकर के नेतृत्व में पीआई लक्सी अमोनकर, पीसी-6004 कल्पेश शिरोडकर और पीसी-6800 कमलेश धर्गलकर की टीम ने सापना होटल के पास स्थित एक बंद परिसर में यह कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने इस दौरान आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निशांत और प्रशांत के रुप में हुई, दोनों कर्नाटक के रहने वाले हैं।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गोवा के रहने वाले नूरसाब ने आरोपियों को इस अवैध गतिविधि के लिए स्थान उपलब्ध कराया था। वह मर्गाओ और वेरना क्षेत्र में अवैध ऑनलाइन जुआ नेटवर्क चलाने के लिए एजेंट के रूप में काम कर रहा था। नूरसाब को भी शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!