अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पूरी दुनिया भारत की ताकत देख रही है : Gautam Adani

On: May 9, 2025 11:21 AM
Follow Us:
Gautam Adani
---Advertisement---

नई दिल्ली। Gautam Adani के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय सेना के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में दुनिया भारत की असली ताकत और एकता को देख रही है, जो उसकी विविधता और समानता दोनों में बसी है।

Gautam Adani के बेटे जीत ने दिवा संग रचाई शादी, अडानी ने मांगी इस बात की माफी

Gautam Adani ने लिखा, “हम अपनी सेना के साथ अडिग एकजुटता में खड़े हैं और हमारी मातृभूमि की आत्मा और हमारे आदर्शों की भावना की रक्षा में उनका पूरा साथ देंगे। इंडिया फर्स्ट, जय हिंद!” उनकी यह प्रतिक्रिया तब आई जब भारत ने गुरुवार रात पाकिस्तान की एक बड़ी हवाई हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया।

यह हमला जम्मू, पठानकोट और उधमपुर स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइलों के जरिए किया गया था।इस हमले के चलते जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई और आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय कर दी गई।

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (आईडीएस) के मुताबिक, भारतीय सेना ने सभी खतरों को कारगर तरीकों से नाकाम किया। जम्मू एयरपोर्ट के पास कई ड्रोन मार गिराए गए और किसी भी सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचा। जम्मू के पास आठ मिसाइलें भी इंटरसेप्ट की गईं। साथ ही, भारत की ओर से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस से उड़ान भरने वाले एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया।

Gautam Adani जय हिंद!

भारत ने इस हमले का तेजी से और निर्णायक जवाब दिया। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया, जिनमें लाहौर का एक ठिकाना भी शामिल है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply