छात्राओं से चार किशोरों ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपियों की माताओं को किया गिरफ्तार
बदायूं के उसहैत कस्बे में संचालित एक स्कूल की तीन छात्राओं से समुदाय विशेष के चार किशोरों ने छेड़खानी की। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी माताओं को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई कर दी।छेड़खानी के आरोपी चारों किशोरों की माताओं को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उनको हिदायत दी कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए।नाबालिग बच्चों के जुर्म की सजा उनके मां-बाप को भुगतनी होती है।पुलिस ने चारों का शांति भंग में चालान किया है।
इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग होने की वजह से उनको नोटिस पर जमानत दे दी गई है। लेकिन मांएं जो बच्चों को संस्कार देती है।कहीं न कहीं न उनके पालन-पोषण में कमी की गई है, जिससे बच्चे इस तरह की हरकत कर रहे हैं।यही वजह है कि उनपर कार्रवाई की गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

