अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

केंद्रीय Finance Minister Sitharaman आज संसद में पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण

On: January 31, 2025 5:08 PM
Follow Us:
Finance Minister Sitharaman
---Advertisement---

नई दिल्ली। केंद्रीय Finance Minister Sitharaman शुक्रवार को दोपहर 12 बजे संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। केंद्रीय बजट 2025-26 के पेश होने से पहले इस आर्थिक सर्वेक्षण को पेश किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण को लोकसभा में दोपहर 12 बजे और राज्यसभा में 2 बजे पेश किया जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन की देखरेख में तैयार किया गया है। इसमें वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के आर्थिक प्रभाग द्वारा तैयार की गई अर्थव्यवस्था की अंतर्दृष्टि शामिल है। इस दस्तावेज में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति के बारे में बताया गया है। इसके अलावा, इसमें आने वाले वित्त वर्ष में देश की आर्थिक स्थिति कैसी हो सकती है, इसे लेकर भी कई तरह की संभावनाएं जताई गई हैं। इस दस्तावेज में केंद्रीय बजट की बनावट के बारे में कई तरह के संकेत दिए गए हैं। आर्थिक सर्वेक्षण के पेश होने के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। बजट सत्र का समापन चार अप्रैल को होगा। इस बीच, 14 फरवरी से 10 मार्च के बीच अंतर सत्रीय अवकाश भी होगा। आर्थिक सर्वेक्षण का विषय बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह विषय उन नीतियों को भी दिशा देता है, जो केंद्रीय बजट में प्रस्तावित की जाती हैं।

The only Prime Minister to sign the note: Dr. Manmohan Singh

 

 

 

 

 

 

 

 

Finance Minister Sitharaman मंत्रियों को बजट के बारे में जानकारी

बजट पेश होने से पहले परंपरागत रूप से प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक भी होती है, जहां मंत्रियों को बजट के बारे में जानकारी दी जाती है और कैबिनेट की मंजूरी ली जाती है। केंद्रीय बजट पेश होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को संसद की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगी। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री सीतारमण लोकसभा और राज्यसभा में अलग-अलग आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। वित्त मंत्री सीतारमण शनिवार को लगातार आठवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!