अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फर्रुखाबाद की एसओजी टीम ने बदायूँ सर्राफ के यहां दी दबिश,मची खलबली 

On: March 6, 2025 12:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

फर्रुखाबाद की एसओजी टीम ने बदायूँ सर्राफ के यहां दी दबिश,मची खलबली 

बदायूं।शहर के सराफा बाजार में बुधवार शाम फर्रुखाबाद की एसओजी ने एक सर्राफ के यहां दबिश दी।दबिश के दौरान एसओजी ने सर्राफ से लंबी पूछताछ की। इसके बाद टीम लौट गई।एसओजी की दबिश से सराफा बाजार में खलबली मची रही।

बुधवार शाम फर्रुखाबाद की एसओजी सदर कोतवाली पहुंची।यहां आमद कराने के बाद कोतवाली पुलिस को साथ लेकर एसओजी शहर के सराफा बाजार में एक दुकान पर पहुंची। दूसरे जिले की एसओजी के आने पर सराफा व्यवसायियों में खलबली मच गई। कुछ सराफ व्यापारियों ने दुकानों के शटर बंद कर दिए।वहीं एसओजी ने करीब 20 मिनट तक एकांत में एक सराफा व्यवसायी से पूछताछ की। इसमें स्थानीय पुलिस का भी दखल नहीं होने दिया। इसके बाद एसओजी बगैर किसी कार्रवाई के फर्रुखाबाद लौट गई।चर्चा है।कि सराफा व्यवसायी ने चोरी के जेवर खरीदे थे।चोरों के पकड़े जाने पर सराफ का नाम सामने आया।इस आधार पर एसओजी टीम छानबीन करने यहां पहुंची थी।

सदर कोतवाली प्रभारी एवं क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि फर्रुखाबाद की एसओजी एक सर्राफ की दुकान पर पहुंची थी। व्यापारी से पूछताछ के बाद टीम लौट गई। टीम के द्धारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!