चंडीगढ़। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी को लेकर 10 महीने से शंभू बार्डर पर जमे पंजाब के किसान नेता दिल्ली कूच की जिद पर अड़े हैं, लेकिन Supreme Court द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति के साथ बैठकों में शामिल नहीं हो रहे। समिति ने 21 नवंबर से अब तक की कार्रवाई और किसान संगठनों से हुई बातचीत को लेकर अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। चूंकि अभी तक कमेटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में नहीं सौंपी है, इसलिए किसान संगठन अब भी अपनी बात कमेटी के समक्ष रख सकते हैं। अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने 11 और 12 सितंबर को चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों की बैठक बुलाई थी।
Supreme Court की समिति से दूरी बनाए हुए हैं किसान नेता
On: December 11, 2024 12:21 PM

---Advertisement---
