अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हैवान बना पति; 6 माह की गर्भवती पत्नी को दी ऐसी दर्दनाक मौत, जानकर कांप जाएगी रूंह

On: June 25, 2026 9:44 PM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां पल्ला थाना क्षेत्र में पति पर ही 6 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति अमित गुप्ता बताया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पत्नी से मारपीट की, फिर उसने पहले चुन्नी से नेहा का गला घोंटने का प्रयास किया। बाद में फिर पानी की बाल्टी में उसका सिर बार-बार डुबोकर बेरहमी से मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी अमित ड्यूटी पर नहीं जाना चाहता था, जबकि नेहा उसे काम पर जाने के लिए कह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अमित और नेहा की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। दोनों पंचशील कॉलोनी स्थित मकान में अकेले रहते थे। नेहा छह महीने की गर्भवती थी और अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी। इससे पहले ही घर में मातम छा गया।

वहीं सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply