नयी दिल्ली : Election Commission : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर मचे घमासान के बीच Election Commission ने बुधवार को विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के साथ यहां आयोग के मुख्यालय पर बैठक की और कहा कि इन दलों के प्रतिनिधियों की ओर से व्यक्त चिंताओं का पूरा समाधान किया गया।
‘Election Commission ने राहुल गांधी को बातचीत के लिए आमंत्रित किया’
बैठक में Election Commission मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू तथा डॉ. विवेक जोशी के साथ प्रदेश के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग में मुलाकात की। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का संचालन अनुच्छेद 326, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों और 24.06.2025 को जारी निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।
पार्टी प्रतिनिधियों ने एसआईआर से संबंधित कई चिंतायें उठायीं। राजनीतिक पार्टियों के किसी भी सदस्य द्वारा उठायी गयी प्रत्येक चिंता का आयोग द्वारा पूर्ण समाधान किया गया। Election Commission ने एसआईआर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जमीनी स्तर पर 1.5 लाख से अधिक बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने के लिए सभी राजनीतिक दलों को धन्यवाद दिया है।
आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाये। गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा चुनाव पहले इंडिया गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार शाम को चुनाव आयोग से मुलाकात की। नेताओं ने आयोग से मिलकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का मुद्दा उठाया।
आयोग के अनुसार आज चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करने वाले कुछ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मिलने का समय दिया गया था जबकि अन्य को पूर्व में समय न दिये जाने के बावजूद प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने दिया गया। आयोग ने सभी पक्षों के विचारों को सुनने के लिए प्रत्येक पक्ष के दो प्रतिनिधियों से मिलने का निर्णय लिया था।
कांग्रेस तथा इंडिया समूह के 11 दलों के नेताओं ने बैठक में चुनाव आयोग से मुलाकात की और कहा कि जो काम कई महीने पहले शुरु हो जाना चाहिए था उसे आखिर किस वजह से आयोग ने चुनाव से महज दो तीन महीने पहले शुरू किया है।
Election Commission ने सभी राजनीतिक दलों को एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आयोग से मुलाकात के बाद यहां पत्रकारों से कहा कि आयोग से इंडिया समूह के 11 दलों के 18 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और करीब तीन घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

